आगंतुक गणना

4518782

देखिये पेज आगंतुकों

हिंदी कार्यशाला का आयोजन

केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ में दिनांक 28.06.2019 को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिंदी कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ सोम नाथ चंदेल, अपर महानिदेशक, भारतीय भू विज्ञान सर्वेक्षण तथा लखनऊ की नराकास के अध्यक्ष उपस्थित थे। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने राजभाषा के नियम, विनियम एवं अधिनियम सहित हिंदी भाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे विज्ञान से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने नराकास के कार्य करने की प्रणाली को भी विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि, डॉ शंभू नाथ, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं नराकास सचिव ने राजभाषा हिंदी और विज्ञान के अन्योनाश्रय संबंधों की चर्चा की। डॉ विजय नारायण तिवारी, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (राजभाषा), केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने राजभाषा हिंदी : समस्याएं और समाधान पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक, दे शैलेन्द्र राजन द्वारा की गयी। कार्यक्रम के सूत्रधार श्री धीरज शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) थे।